सड़क के गड्ढे ने ली महिला की जान, बाइक से गिरकर मौत

पति के साथ हल्द्वानी से पीलीभीत जा रही थी महिला

खबरों की दुनिया, हल्द्वानी

सड़क पर बने गड्ढे ने एक महिला की जान ले ली। पति के साथ बाइक पर सवार होकर पीलीभीत जा रही महिला रास्ते में हादसे का शिकार हो गई। गड्ढे में बाइक जाने से वह अनियंत्रित होकर गिर पड़ी, जिससे महिला के सिर पर गंभीर चोट आ गई। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, शिवाजी नगर डहरिया निवासी संतोष कुमार अपनी पत्नी मीना (49) और बेटे विकास के साथ रहते हैं। शुक्रवार को संतोष अपनी पत्नी मीना के साथ बाइक से पीलीभीत के लिए निकले थे। विकास ने बताया कि खमरिया पुल के पास सड़क पर बने गड्ढे में बाइक का पहिया फंस गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में मीना के सिर पर गंभीर चोट आई। घटना के बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन मीना को डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें