दोस्त के घर में दुष्कर्म, तीन लड़कियों के साथ पकड़ा गया एक लड़का

इलाकाई लोगों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, मुकदमा दर्ज

खबरों की दुनिया, हल्द्वानी

एक युवक तीन लड़िकयों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। शक होने पर जब इलाकाई लोग घर के अंदर पहुंचे तो नजारा देख कर भौंचक्के रह गए। यह देख नाराज लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। पार्षद की सूचना पर फौरन पुलिस मौके पर पहुंची और किसी सूरत नाराज लोगों को शांत कराया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। पार्षद की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वार्ड-3 वेलेजली लॉज के पार्षद धर्मवीर ने बताया कि इलाके में वसीम का मकान है, जो बरेली के रहने वाले हैं। वसीम ने अपने घर की चाबी काठगोदाम निवासी तस्लीम उर्फ सोनू को दे रखी थीं। सोमवार को तस्लीम तीन लड़कियों को लेकर वसीम के घर पहुंचा, ताला खोला और अंदर चला गया। उसे तीन लड़िकयों के साथ इलाकाई लोगों ने देखा तो शक हुआ। यह बात कुछ ही देर में इलाके में आग की तरह फैल गई। धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जमना शुरू हो गई। रात करीब 12 बजे लोग जबरन वसीम के घर पहुंच गए। अंदर का नजारा देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए। अंदर तीनों आपत्तिजनक हालत में थे। यह देख लोग आगबबूला हो गए। लोगों ने तस्लीम को धर दबोचा और उसकी पिटाई शुरू कर दी। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पार्षद धर्मवीर भी मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बमुश्किल लोगों को शांत कराया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पार्षद ने तस्लीम के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी। कोतवाल अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि वसीम का घर हमेशा से संदिग्ध रहा है। यहां अकसर इसी तरह की गतिविधियां होती रहती हैं। लोगों ने कई बार इसका विरोध भी किया, लेकिन गतिविधियां नहीं रुकीं। सोमवार रात जब लोगों ने तस्लीम को तीन युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो वह आगबबूला हो गए।

दोस्त के घर को बनाया अय्याशी का अड्डा : क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि तस्लीम ने अपने दोस्त के घर को अय्याशी का अड्डा बना लिया था। उसका लगातार यहां आना-जाना रहता है, लेकिन लोग कभी रंगेहाथ उसे पकड़ नहीं पाए। पार्षद का कहना है कि जिन तीन लड़कियों को तस्लीम के साथ देखा गया, उनमें से गैर समुदाय और एक समुदाय की है। तीनों लड़कियों बालिग बताई जा रही हैं, तीनों कमजोर वर्ग की है। पुलिस ने बताया कि वह आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें