खबरों की दुनिया, हल्द्वानी
उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस मुख्यालय ने न सिर्फ नीरज भाकुनी का तबादला कर दिया, बल्कि दरोगा से इंस्पेक्टर बने 78 अन्य के भी तबादले कर डाले। नीरज भाकुनी भी हाल में ही पदोन्नत होकर सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर बने हैं।
पुलिस मुख्यालय ने कुमाऊं में विकास कुमार का ऊधमसिंह नगर से पिथौरागढ़, दीवान सिंह बिष्ट का ऊधमसिंह नगर से चम्पावत, राजेश पाण्डे का ऊधमसिंहनगर से पिथौरागढ़, देवेन्द्र गौरव ऊधमसिंह नगर से पिथौरागढ़, हरेन्द्र सिंह नेगी का नैनीताल से पिथौरागढ़, कैलाश चन्द्र जोशी का सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी से पिथौरागढ़, धीरेन्द्र कुमार पन्त का ऊधमसिंह नगर से एसटीएफ, विनोद जोशी का ऊधमसिंह नगर से अल्मोड़ा, अशोक कुमार का ऊधमसिंह नगर से अल्मोड़ा, जसवीर सिंह चौहान का ऊधमसिंह नगर से नैनीताल, सतीश कुमार शर्मा का ऊधमसिंह नगर से पिथौरागढ़, नीरज भाकुनी नैनीताल से पिथौरागढ़, रजत सिंह कसाना नैनीताल से बागेश्वर, प्रकाश सिंह मेहरा का नैनीताल से अल्मोड़ा, विजय सिंह का नैनीताल से बागेश्वर, गणेश सिंह का नैनीताल से नैनीताल और
सुशील कुमार का अल्मोड़ा से नैनीताल स्थानांतरण किया गया है। इनके अलावा कुल 78 इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं।





