91 कछुओं के साथ 4 वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

खबरों की दुनिया, रुद्रपुर 

उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा पर पुलभट्टा थाना पुलिस ने चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 91 कछुए बरामद किए हैं। ये कछुए पांच बैगों में छिपाकर ले जाए जा रहे थे।

पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी और थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने बॉर्डर पर संदिग्धों को रोककर पूछताछ की। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के एटा निवासी ओमा देवी, कामिनी देवी, विष्णु और सनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में नशा, अवैध शस्त्र और वन्यजीवों की तस्करी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस टीम में एसआई दिनेश चंद्र भट्ट, महिला कांस्टेबल तारा कोरंगा और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें