मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए गैंग के 12 सदस्य हिरासत में

दो गुटों में वर्चस्व को लेकर हुई था गोलीकांड 

खतरों की दुनिया, हल्द्वानी

आईटीआई गिरोह के सदस्यों ने कैंटरिंग कारोबारी को गोली मार दी थी और दो साथियों पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपियों को पकड़ने के लिए गिरोह के 12 सदस्यों को हिरासत में लिया है। पुलिस अन्य राज्य में भी मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस सैलरी जानकारी के अनुसार चांदनी चौक घुड़दौड़ा निवासी भाष्कर बोरा कैंटरिंग का काम करता है। सोमवार को वह अपने साथी चांदनी चौक घुड़दौड़ा निवासी नीरज भगत, हरीश महरा व गणेश दरम्वाल के संग कार से मुखानी की तरफ जा रहा था। उस समय कार को नीरज भगत चला रहा था। बिड़ला स्कूल के पास बाइक सवारों ने उन पर हमला कर दिया। बाइक सवार राजा ने एक गोली हवा में चला दी। दूसरी गोली भाष्कर के पेट व तीसरी गोली पैर में मार दी। इसके बाद करीब दो दर्जन युवक मौके पर पहुंच गए और कार सवार युवकों पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में भाष्कर, हरीश व गणेश को काफी चोटें हुईं। घटना के बाद सभी लोग मौके से फरार हो गए। भाष्कर का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। यहां उसकी स्थिति गंभीर है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी की तलाश में एसओजी भी जुटी है। साथ ही यूपी में भी उसकी तलाश हो रही है। पुलिस की घटना की प्राथमिकी दर्ज करने वाली है। आईटीआई गैंग के कुछ सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। कोतवाल राजेश कुमार यादव का कहना है कि मामले में पुलिस आरोपितों के घरों की कुर्की कर सकती है। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा का कहना है कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें जुटी हुईं हैं। उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Harish Upreti Karan

पिछले 20 वर्षों से दैनिक जागरण, हिंदुस्तान व अमृत विचार में पत्रकार के रूप में कार्य करने के अलावा चार काव्य संग्रह प्रकाशित, आकाशवाणी रामपुर व अल्मोड़ा से विभिन्न रचनाओं का प्रसारण, हिंदी फिल्म "यंग बाइकर्स" के लिए गीत लेखन, पर्यटन विभाग के लिए बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म "चंपावत एक धरोहर" की स्क्रिप्ट राइटिंग, कुमाऊनी फिल्म "फौजी बाबू", "पधानी लाली", रंगमंच के विभिन्न नाटकों में अभिनय, कुमाऊनी गीत "पहाड़ छोड़ दे" और "काली जींस" का लेखन व गायन, फिल्म राइटर्स एसोसिएशन मुंबई का सदस्य

सम्बंधित खबरें